Spicy Peanut Curry


Ingredients :
  • छिली हुई मूंगफली- एक कप
  • हरा धनिया- आधा कप
  • हरी मिर्च- तीन से चार
  • खट्टा दही- आधा कप
  • जीरा- आधी टीस्पून
  • राई- आधी टीस्पून
  • करी पत्ते- आठ-दस पत्ते
  • सूखी लाल मिर्च- तीन-चार
  • हींग- एक चुटकी
  • नमक- स्वादानुसार

Peanut Curry



विधि :-

★एक कड़ाही में मूंगफली को सूखा भूनें और फिर ठंडा होने पर इसका छिलका उतारें। अब ग्राइंडर में मूंगफली, हरा धनिया, हरी मिर्च मिलाकर ग्राइंड करें और पेस्ट तैयार करें।



★इस पेस्ट में दही मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। 

★जब ये चटकने लगे तब इसमें हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें और तीस सेकेंड तक रोस्ट करें। 
★फिर इसमें तैयार किया गया पेस्ट मिलाएं और थोड़ा पानी डालकर दाल की कंसिस्टेंसी की तरह पकाएं। 
इसे चलाते हुए पकाएं और इसमें नमक एड करें। करीब 10-15 मिनट पकाएं और रोटी के साथ गरमा गरम सर्व करें।




No comments:

Post a Comment

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes