Dahi Bhalla

Ingredients:-

  • 250 ग्राम उड़द की दाल 
  • आधा किलो दही 
  • 1 हरी मिर्च कटी हुई 
  • आधा चम्मच जीरा 
  • थोड़ी सी हरी धनिया कटी हुई 
  • आधा  चम्मच जीरा 
  • आधा  लाल मिर्च का पाउडर 
  • तलने के लिए तेल
  • नमक स्वादानुसार |

Dahi Bhalla


विधि : -

★सबसे पहले उड़द की दाल को अच्छे से साफ करके धोलें फिर दही-भल्ले बनाने के 4 घंटे पहले भिगो दें |
★फिर भीगोई हुई दाल को पानी में से निकाल कर मिक्सी में हल्का खुरदरा पीस लें|
★अब पिसी हुई दाल में हरी मिर्च थोड़ी सी हरी धनिया और जीरा ,नमक डालकर मिला लें |
★फिर एक कड़ाही को आंच पर रखकर उसमें तेल डालकर गरम कर लें |
★जब तेल गरम हो जाए तो उसमें तैयार दाल के मिश्रण की छोटी –छोटी पकौड़ियाँ तल लें |
★जब पकौड़ियाँ हल्के भूरे रंग की हो जाएं तब उन्हें तेल में से बाहर निकल लें |

★पकौड़ों को सबसे पहले पानी में डालें क्योंकि तले हुए पकौड़ों को पानी में डालने से पकौड़ों का सारा तेल बाहर निकल जाएगा |
★अब पकौड़ों को पानी में से निकाल कर दही के तैयार मिश्रण में दाल दें |

 दही तैयार करने की विधि :

★जरा सा जीरा भुन कर उसे अपनी हथेली में रखकर पीस लें|
★आप चाहे तो कला नमक और चाट मसाला भी दाल सकते |
★फिर उसे दही में डालें और हल्का नमक भी डालें अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो उसमें लाल या हरी मिर्च पीस कर डाल सकते हैं |

इमली की चटनी की विधि:

★छोटे टुकड़ों में तोड़ने के बाद इमली को  २/३ कप उबलते पानी मे एक घंटे के लिए भिगो दें ।
चम्मच की सहयता से इसे पूरी तरह से मैश करें और  इसे एक .छलनी  से निकाल ले  ताकि यह एकसार हो जाए,

★एक पैन में ईमली का घोल रखे और मध्यम आंच पर पकाएं ।हींग,गुड़ और सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाएँ । 10 मिनट के लिए  पकाएँ |
★आप इसे दही भल्ले के ऊपर उसे करे |

No comments:

Post a Comment

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes