Ingredients :-
बेसन के मिश्रण के लिए:
- पाव या बन - 10 नग,
- बेसन - 100 ग्राम,
- धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच,
- बेकिंग सोडा - 01 चुटकी,
- अजवायन - 1/4 छोटा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार
भरावन के लिए:
- आलू - 4-5 नग (मीडियम साइज, उबले हुए),
- हरी मिर्च - 02 (बारीक कटी हुई),
- हरा धनिया - 02 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ),
- अदरक - 01 इंच का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ),
- धनिय़ा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच,
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- तेल– तलने के लिये।
विधि :-
★ वड़ा
पाव Vada Pav बनाने के
लिये सबसे पहले
बेसन में पानी
मिलाकर उसका पकौड़ी
जैसा घोल बना लें। घोल
में लाल मिर्च
पाउडर, अजवायन, धनिया
पाउडर और नमक डाल दें
और अच्छी तरह
से फेंट लें।
तैयार मिश्रण को
ढ़क कर 15 मिनट
के लिये रख दें।
अब आलुओं
को छील लें और फिर
उन्हें मैश कर लें। आलुओं
में लाल मिर्च
पाउडर, धनिया पाउडर,
अमचूर पाउडर, नमक,
हरी मिर्च, अदरक
एवं हरी धनिया
डालकर अच्छी तरह
से मिक्स कर
लें। इसके बाद
मिश्रण को दस भागों में
बांट कर उनके गोले बना
लें।
★ अब
गैस पर कढ़ाई
रखकर पर्याप्त मात्रा
में तेल डालें
और उसे गरम करें। तेल
गरम होने पर आंच धीमी
कर दें। आलूओं
के गोलों को
बेसन में डुबा
कर निकालें और
तेल में डालें।
गोलों को उलट-पुलट कर
सुनहरा होने तक तल लें।
★ अब
बन/पाव को चाकू की
सहायता से बीच से काट
लें और उसमें
टोमैटो सॉस की लेयर लगा
दें। उसके बाद
बन/पाव के बीच में
एक वड़ा रख दें। अब
आपका वड़ा पाव
Vada Pav तैयार हो गया
है। इसे सर्विंग
प्लेट में रखें
और मनचाही चटनी
के साथ परोसें।
I hav taken mumbai vada pav taste at home.....its taste too yummy.Add more this type of recipes.
ReplyDelete