Ingredients :-
- आलू - 1/2 kg (छोटे) ,
- हल्दी -1/4 टी स्पून ,
- लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून ,
- टमाटर -2 ,
- प्याज़ - 2 ,
- राय - 1/2 टी स्पून,
- हरी मिर्च - 2 ,
- कड़ी पत्ता - 6/8 ,
- अदरक लहसुन का पेस्ट- 2 टी स्पून ,
- चना दाल - 2 टेबल स्पून ,
- धनिया - 1 1/2 टी स्पून ,
- जीरा - 1 टी स्पून ,
- नारियल - 1 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ),
- सूखी लाल मिर्च - 5 ,
- काली मिर्च - 1/2 टी स्पून,
- दालचीनी - 1 इंच का टुकड़ा ,
- लौंग - 2
- इलायची - 2 ,
- नमक स्वादानुसार ,
- तेल - अवयस्कता अनुसार ,
- धनिया पत्ता - 2 टेबल स्पून (बारीक़ कटा हुआ)
विधि : -
★ आलू को उबाल छिलका हटा कर रख लीजिये.
★ अब एक पेन में चना दाल, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग, धनिया, जीरा, काली मिर्च, इलायची, नारियल, कड़ी पत्ता डाल कर हल्का भून लीजिये. उसके बाद मसाला ठंडा होने के बाद मिक्सी से बारीक़ पीस लीजिये.
★ प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक़ काट लीजिये.
★ अब कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. अब उसमे राय डाल कर भुने. उसके बाद कटा हुआ प्याज़ डाल कर ब्राउन होने तक पकाये. अब हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर मिलाये. अब बारीक़ कटा हुआ टमाटर डाल कर 5 मिनट पकाये. टमाटर अछि तरह नरम होने के बाद पीसा मसाला पाउडर, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिलाये. उसके बाद 1/2 कप पानी डाल कर धीमी आंच पर ग्रेवी गदा होने तक पकाये. अब उबला हुआ आलू डाल कर अछि तरह मिला कर सब्जी पूरी तरह ड्राई होने तक पकाये. अब धनिया पत्ता मिलाकर गैस बंद कर लीजिये. गरमा गरम आलू मसाला फ्राई करी तैयार.





Can I use big potato instead of small.?
ReplyDelete