Hari Mirch Ka Thecha

 Ingredients:-



  •  हरी मिर्च- 15-20 
  •  लहसुन- 1 ग़ठान 
  •  नमक- स्वादानुसार
  •  निंबु का रस- 2 छोटी चम्मच
  •  तेल- 1 बड़ा चम्मच
  •  राई एवं जीरा- 1/4 छोटी चम्मच
  •  कटा हुआ हरा धनिया- थोड़ा सा

विधि :-
★ हरी मिर्च को धो कर, दो-दो टुकड़े कर लें। लहसुन को छिल लें।

★ एक पैन में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर, हरी मिर्च 5 मिनट तक भून कर अलग रख दीजिए। लहसुन भी  भून लीजिए। 
Hari Mirch Ka Thecha
★भुनी हुई हरी मिर्च एवं लहसुन नमक डाल कर यदि संभव हो तो खलबत्ते में कूट लीजिए। नहीं तो, मिक्सर में दरदरा पीस लीजिए।  

★पैन में तेल गर्म होने पर राई और जीरे का छौंक लगा कर, इसमें पिसी हूई हरी मिर्च एवं लहसुन डाल कर, थोड़ा सा और भून लीजिए।  

★ निंबु का रस मिलाइए। कटा हुआ हरा धनिया मिलाइए।  

No comments:

Post a Comment

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes