Besan ka Dhokla

Ingredients :-

  • बेसन – 200 ग्राम,
  • हल्दी – 1/6 भाग (बहुत कम मात्रा में),
  • नमकस्वादानुसार,
  • नीबू का रस – 1 नींबू,
  • खाने वाला सोडा – 1 चम्मच,
तड़का लगाने की सामग्री
  • तेल – 1 चम्मच,
  • राइआधा छोटा चम्मच,
  • हरी मिर्च – 2-3 (लम्बाई में कटी हुई),
  • नीबू का रसआधा नींबू,
  • नमक – ¼ छोटा चम्मच,
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच,
  • करी पत्ता – 5-6 पत्ती



Besan ka Dhokla


 विधि :–

बेसन में हल्दी, नमक और नीबू का रस मिलाये और इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए चमचे से चलाते हुए गाढ़ा घोल बना ले | घोल को इतने अच्छे से चलाये कि उसमे गुठलिया न रह जाए |

अब बेसन के घोल को आधे घंटे के लिए ढककर रख दे | जिससे की बेसन फूल जाए |

आप जिस बर्तन में ढोकला बनाना चाहते जैसे कि कुकर आदि में 2 गिलास पानी डालकर गरम होने के लिए रख दे | फिर एक ऐसा गहरा बर्तन ले जो की कुकर के अंदर जा सके उसमे अंदर की तरफ हल्का सा तेल लगा दे |

  अब आपका बेसन भी फूल गया होगा | इसमें खाने वाला सोडा मिला कर चम्मच से अच्छे से मिक्स कर दे | अब बेसन फूलने लगा होगा इसे तुरंत ही तेल लगे हुए बर्तन में डाल दे | अब इस बर्तन को गरम हो रहे कुकर में डालकर ढक्कन से ढक दे और इसकी सीटी निकाल दे | 20 मिनट तक इसे पकने दे | कुकर को खोलकर ढोकले में चाकू डालकर चेक कर ले यह पक गया की नहीं | अगर पक गया होगा तो ढोकला चाकू से चिपकेगा नहीं | फिर तैयार ढोकले को कुकर में से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दे |

 तड़का लगाने की सामग्री भी तैयार कर ले | एक कड़ाही में तेल गरम करे | फिर इसमें राइ और करी पत्ता डाल दे | राइ जब तडकने लगे तो 1 कप पानी डाल दे | फिर चीनी, नीबू का रस, कटी हुई हरी मिर्च और नमक मिला दे | और पानी को उबलने दे | 10 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दे |

 ढोकला भी ठंडा हो गया होगा अब इसे एक प्लेट पर निकाल ले | यह बहुत ही सॉफ्ट दिख रहा होगा | अब इसे चाकू से चौकोर आकार में काट ले | अब इसके उपर से तैयार तडके को डाल दे | तडके को अच्छे से ढोकले के उपर डाले जिससे की यह अच्छे से सोख ले |

अब आपका ढोकला बनकर तैयार है |



No comments:

Post a Comment

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes