Soya-Chunks-Curry-Recipe

Ingredients:


  • सोयाबीन - 100 ग्राम 
  • आलू - 250 ग्राम 
  • प्याज़ -2 
  • टमाटर - 2 
  • अदरक - 1 टुकड़ा 
  • लहसुन - 6  कलि
  • जीरा - 1/4 टी स्पून 
  • सौंफ - 1/4 टी स्पून 
  • मेथी - 1/4 टी स्पून 
  • पानी -1 कप 
  • लाल मिर्च -1/4 टी स्पून 
  • हल्दी - 1/2 टी स्पून 
  • गरम मसाला -1/2 टी स्पून 
  • खटाई -1/2 टी स्पून 
  • धनिया पाउडर -1/2 टी स्पून 
  • तेल - 2 टी स्पून 
  • नमक स्वादानुसार

विधि : 


★ सोया चंक्स बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को कुछ देर के लिए गरम पानी मे भिगो कर रख दे। इतना करने के बाद आलू ले उन्हें छील ले और उसको बारीक़ टुकड़ो मे काट कर रख ले।

★ अब टमाटर, प्याज़, अदरक, लहसून को मिक्सर में पीस कर एक पेस्ट तैयार करले।
Soya-Chunks-Curry-Recipe

★अब एक कुकर ले उसमे थोड़ा सा तेल डालकर गरम करे। अब उसमे थोड़ा सा जीरा डाले, फिर बना हुआ पेस्ट डाले और उसको हल्की आंच पर भूने। जब पेस्ट भुन जाए तब उसमे नमक, मिर्च, हल्दी, खटाई, गरम मसाला, आदि डालकर अच्छे से भून ले। 

★अब इस भुने हुए मसाले मे भीगे हुए सोयाबीन के टुकड़े डाले और अच्छे से मिलाले। इतना करने के बाद इसमें कटे हुए आलू के टुकड़े भी डाल दे।

★इस पुरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले अब उसमे एक कप पानी डाले और कुकर का ढ़क्कन बंद करदे। सीटी आने का इंतज़ार करे। जब दो सीटी आजाए तो गैस को बंद करदे।

★कुछ देर बाद जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तब ढ़क्कन खोल कर देखे आपके गरमा गरम सोया चंक्स तैयार है। 

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes