Ingredients:
1 कप
दरदरा गेहूं का
आटा , 1/4
कप सूजी ,4 टेबल-स्पून पिघला
हुआ घी ,4 टेबल-स्पून बादाम
के कतरन ,
1/४
टी-स्पून इलायची
पाउडर ,4 टेबल-स्पून पीसी
हुई शक्कर ,घी , तलने
के लिए
दाल
के
लिए
4 टेबल-स्पून चना
दाल ,5 टेबल-स्पून तुवर
दाल ,5 टेबल-स्पून मूंग
दाल ,1 टेबल-स्पून उड़द
दाल ,
नमक स्वादअनुसार ,3 टेबल-स्पून घी ,3 लौंग ,2 तेज़पत्ता ,1 टी-स्पून ज़ीरा 2 हरी
मिर्च , चीर लगी हुई
एक चुटकी
हींग ,1 टी-स्पून लहसुन
का पेस्ट ,1 कप
बारीक कटा हुआ प्याज़ ,1 कप
बारीक कटे हुए टमाटर ,
1 टी-स्पून धनिया
पाउडर ,1/2
टी-स्पून हल्दी
पाउडर ,2 टेबल-स्पून लाल
मिर्च पाउडर ,1/2
टी-स्पून गरम
मसाला ,1 टेबल-स्पून बारीक
कटा हुआ हरा धनिया ,
बाटी के
लिए
1 कप
दरदरा गेहूं का
आटा ,1/2
कप सूजी ,2 टेबल-स्पून बेसन ,1/2
कप दूध ,4 टेबल-स्पून पिघला
हुआ घी ,1 टी-स्पून सौंफ ,1/4
टी-स्पून अजवायन ,नमक स्वादअनुसार ,घी , तलने
के लिए ,
टॉपिंग के
लिए
4 टेबल-स्पून पिघला
हुआ घी ,8 टेबल-स्पून बारीक
कटा हुआ प्याज़ ,2 टी-स्पून नींबू
का रस
विधि : -
चूरमा के लिए
★गेहूं का
आटा, सूजी और पिघले हुए
घी को एक गहरे बाउल
मे डालकर अच्छी
तरह मिला लें।
लगभग १/४ कप पानी
डालकर सख्त आटा
गूंथ लें।
★आटे को
८ भाग में बाँट लें।
★आटे के
प्रत्येक भाग को
अपनी हथेली के
बीच रखकर गोल
आकार में बना लें और
ऊँगलीयों से बीच
में दबा लें,
जैसे नीचे दिये
चित्र में दिखाया
गया है।
★एक गहरी
नॉन-स्टिक कढ़ाई
में घी गरम करें और
थोड़े-थोड़े आटे
के गोले डालकर,
धिमी आँच उनके
सभी तरफ से सुनहरा होने
तक तल लें। इन्हें तलने
में ज्यादा समय
लगता है क्योंकि
अंदर के भाग को पकने
में भी समय लगता है।
★तेल सोखने
वाले कागज़ पर
निकाल लें और ठंडा होने
देँ।
★तले हुए
आटे के गोलों
को मिक्सर मे
पीसकर बारीक पाउडर
बना लें।
★बादाम, इलायची
पाउडर और पीसी हुई शक्कर
डालकर अच्छी तरह
मिला लें। एक तरफ रख
दें।
दाल के लिए
★सभी साल
को अच्छी तरह
साफ कर धो लें। दाल,
नमक और ४ कप पानी
को प्रैशर कुकर
में डालकर अच्छी
तरह मिला लें
और ३ सिटी तक प्रैशर
कुक कर लें।
★ढ़क्कन खोलने
से पुर्व सारी
भाप निकलने दें।
पानी छाने बिना
एक तरफ रख दें।
★एक गहरी
नॉन-स्टिक कढ़ाई
में घी गरम करें, लौंग,
तेज़पत्ता, ज़ीरा, हरी
मिर्च और हींग डालकर मध्यम
आँच पर कुछ सेकन्ड तक
भुन लें।
★जब बीज
चटकने लगे, लहसुन
का पेस्ट और
प्याज़ डालकर मध्यम
आँच पर २-३ मिनट
तक भुन लें।
★टमाटर, धनिया
पाउडर, हल्दी पाउडर,
लाल मिर्च पाउडर
और गरम मसाला
डालकर अच्छी तरह
मिला लें और बीच-बीच
में हिलाते हुए
मध्यम आँच पर २ मिनट
तक पका लें।
★पकी हुई
दाल और थोड़ा
नमक डालकर अच्छी
तरह मिला लें
और मध्यम आँच
पर, बीच-बीच मे हिलाते
हुए २-३ मिनट तक
पका लें।
★धनिया डालकर
अच्छी तरह मिला
लें। एक तरफ रख दें।
बाटी के लिए
★सभी सामग्री
को एक गहरे बाउल में
डालकर मिला लें
और बिना पानी
के प्रयोग किये,
हल्का सख्त आटा
गूंथ लें।
★आटे को
८ भाग में बाँट लें
और प्रत्येक भाग
के समान आकार
के गोले बना
लें।
★गोलों को
चपटा कर लें और अपने
अँगूठे से बाटी के बीच
में हल्का दबा
लें। एक तरफ रख दें।
★एक गहरी
नॉन-स्टिक कढ़ाई
में भरपुर मात्रा
में पानी उबालें,
सभी बाटी डालकर
तेज़ आँच पर १५ मिनट
तक पका लें और बीच-बीच में
घुमाते रहें। छानकर
पुरी तरह ठंडा
करने रख दें।
★एक गहरी
नॉन-स्टिक कढ़ाई
में घी गरम करें, एक
समय में ४ बाटी डालकर
उनके सभी तरफ से सुनहरा
होने तक तल लें।
★विधी क्रमांक
७ को दोहराकर
बची हुई ४ बाटी तल
लें। तेल सोखने
वाले कागज़ पर
निकालकर एक तरफ रख दें।





No comments:
Post a Comment