Gobi ka Parathe

Ingredients :-

  • गोभी – 250 ग्राम,
  • गेंहू का आटा – 350 ग्राम,
  • जीरा – ½ चम्मच,
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच,
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच,
  • गरम मसाला – ½ चम्मच,
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई,
  • अदरक – आधा इंच (बारीक कटा हुआ),
  • हरी धनियाबारीक कटी हुई,
  • नमक – स्वादानुसार,
  • तेल



 विधि :–

सबसे पहले आटे में हल्का सा नमक और तेल मिलाकर आटे को गुथ लेंगे | फिर इसे ढककर रख देंगे |

अब भरावन की सामग्री तैयार कर लेंगे | गोभी को धोकर कद्दूकस कर लेंगे | अब एक पैन गरम करेंगे और उसमे तेल डालेंगे | फिर जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालेंगे | अब कद्दूकस किये हुए गोभी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला डालेंगे | फिर हरा धनिया मिला देंगे | इसे एक बर्तन में निकालकर ठंडा करेंगे |

अब आटे की गोल लोई बनाकर इसमें बीच में उंगलियों की सहायता से गड्ढा करेंगे | फिर भरावन सामग्री को बीच में भर देंगे और लोई का मुह उपर से बंद कर देंगे | अब बेलन से हलके हाथो से इसे बेल लेंगे | तवा गरम कर पराठे को रखेंगे | जब एक तरफ यह सेंक जाए तो इसे पलट कर तेल लगा देंगे और दोनों तरफ ऐसे ही सेंक लेंगे | अब पराठा बनकर तैयार है इसे गरमागरम परोसे |

No comments:

Post a Comment

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes