Hara Bhara kabab (kids special)


Ingredients :
  • आलू - 4 बड़े
  • हरी मिर्च - 3/4
  • मटर - 1 कप / या  हरी पालक कटी हुई (200 ग्राम)
  • अदरक का पेस्ट - 1 टी स्पून
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून
  • जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - तलने के लिए

Hara Bhara kabab


विधि -
★हरा भरा कबाब बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबाल कर मसल ले।
★मटर को भी उबालकर पानी छानकर रख ले।
★अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तयार करे।
★हरा धनिया भी काट ले।
★एक पैन में १ टी स्पून तेल गरम करे।
★जीरा डालकर उसे ब्राउन होने दे।
★फिर उसमे मटर , धनिया पाउडर , हरी मिर्च , अदरक का पेस्ट , नमक काली मिर्च पाउडर मिलाये।
★अच्छेसे मिलाये और गैस बंद करे।
★जब मिश्रण तैयार हो जाये तब आलू मैश करके मिलाये।
★इस मिश्रण के गोल या अपने मनपसंद आकर के कबाब बनाये।
★कढ़ाई में तेल गरम करे और एक एक कर सारे कबाब भूरा होने तक तल ले। 
★हरा भरा कबाब तैयार है इसे आप अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सर्व करे।

No comments:

Post a Comment

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes