Gatte ki sabzi - Rajasthani Recipe

Ingredients :

गट्टे बनाने के लिए : 
  • बेसन -1 कप 
  • दही - 1/2 कप 
  • धनिया पाउडर - 1 टी स्पून 
  • हल्दी पाउडर - 1/2 टी स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर -1/2 टी स्पून 
  • अजवाइन -1/2 टी स्पून 
  • नमक स्वादानुसार, 
  • तेल
ग्रेवी बनाने के लिए : 
  • प्याज  - 1 बारीक़ कटा हुआ ,
  • टमाटर - 1/4 प्यूरी ,
  • अदरक-लहसुन-  1 टेबल स्पून पेस्ट ,
  • लाल मिर्च पाउडर -2 टी स्पून ,
  • धनिया पाउडर -1 टेबल स्पून , 
  • हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून ,
  • जीरा - 1 टी स्पून ,
  • चुटकीभर हींग ,
  • नमक स्वादानुसार ,
  • तेल  ,

विधि:

गट्टे  बनाने की  विधि:

 ★ सबसे पहले एक बर्तन में बेसन छान लें ,इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं |
★ अब बेसन के मिश्रण में तेल और दही डालकर इसे नर्म गूंद लें.गुंदे हुए बेसन से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं.
★ अब लोई को लंबा करके रोल्स तैयार करें,मीडियम आंच में एक बर्तन में पानी गरम करें. इसमें बेसन के रोल्स डालकर मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं |
★ फिर आंच बंद करके रोल्स को पानी से निकाल लें और इन्हें छोटे मोटे टुकड़ों में काटें |

Gatte ki sabzi


सब्जी बनाने की  विधि:

 ★ सबसे पहले प्याज को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें|
★ मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल के गरम होते ही जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं|
★ प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.२/३ मिनिट बाद  इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया    पाउडर, नमक और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह चलाएं|
★ जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो बेसन के गट्टे डालकर मिक्स करें और 2 से ३ मिनट भूनें|

★ फिर सब्जी में एक कप पानी डालकर इसे 6 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
★ ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तो आंच बंद कर दें , तैयार है बेसन गट्टे की सब्जी| 

No comments:

Post a Comment

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes