Rakhi

स्टेप 1: एअर  बर्ड, कलर (रेड ,व्हाइट,केशरी (रेड + येल्लो ))
स्टेप २: एअर  बर्ड को कलर में डीप कर के सोखने दे
स्टेप २ : हार्ड पेपर को सर्किल में काट कर एअर  बर्ड को फेवोकाल से चिपका दे

स्टेप ४: छोटे पेपर पे ,अशोक चक्र बनाकर सेंटर में चिपकाले
स्टेप ५: और तीन कलर की डोर बनाकर ,बैक साइड से चिपकाले



Step:1

Step :2

Eggless Cooker Cake


Ingredients:


  • मैदा - 1  कप 
  • बेकिंग पाउडर  - 1 टेबल स्पून  
  • बेकिंग सोडा - 1/2 टेबल स्पून 
  • वैनिला एसेंस - टेबल 1 स्पून  
  • दही - 1/2 कप  
  • चीनी - 1/2 कप
  • घी /तेल - 1/2 कप 
  • नमक – 1/4 छोटा चम्मच।


विधि:

★ मैदा, बेकिंग पाउडर,बेकिंग सोडा, और नमक मिला के दो से तीन बार छान ले
दही, वैनिला एसेंस ,घी और चीनी अच्छे से मिला ले

★ दही वाला मिश्रण धीरे धीरे मैदे के मिश्रण में डाले फिर अच्छे से फेट के मिश्रण को एकसार कर ले. जिससे मुलायम मिश्रण तैयार हो जाये

★ एक केक बनाने के बर्तन में तेल लगा के चिकना करे फिर मैदा बुरक दे. अब केक का मिश्रण बर्तन में डाल दे
अब कुकर को गैस पर रखे फिर कुकर में आधी कटोरी नमक डाल दे. और केक का बर्तन कुकर में रख के तेज आंच पर 5 मिनट तक पकाए फिर गैस धीमी करके कुकर के ढक्कन से रबर और सीटी निकाल के ढक्कन बंद करदे और धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकने दे

★ 30 मिनट के बाद सावधानी से केक को कुकर से बाहर निकाले और एक टूथपिक या चाकू डाल के चेक करे अगर चाकू में मैदा लग के बाहर आ जाये तो केक को 5 मिनट तक और कुकर में रख के पका ले
पकने के बाद चाकू की सहायता से केक को बाहर निकाले और अपनी मनपसंद ड्रेसिंग से सजाये ठंडा होने के बाद खाए और खिलाये

★ नोट: हम कुकर मे पानी का इस्तेमाल नहीं कर रहे है| कुछ लोग यह सोचते है की अगर हम कुकर मे पानी नहीं डालेंगे तो कुकर फट भी सकता है| घबराने की कोई बात नहीं है, कुकर नहीं फटेगा क्यूँकि हम कुकर मे केक बनाते समय कुकर की सीटी का इस्तेमाल नहीं कर रहे है| बिना कुकर की सीटी लगाए कुकर के फटने की कोई गुंजायश नहीं होती और हम केक बिना सीटी लगाए बना रहे है|
पानी के जगह आप १ कप नमक उसे कर ले |




Chana Daal Ki Chutney


Ingredients:



  • भुनी हुई चने की दाल -एक कप 
  • हरी मिर्च - 2 से 3 
  • नींबू - एक 
  • कश्मीरी मिर्च - 2 टी स्पून 
  • शक्कर - १/२ छोटा स्पून 
  • राई - १  छोटा स्पून
  • करी पत्ते - 5 से 6 
  • तेल - 2 छोटा स्पून
  • स्वादानुसार नमक


विधि :

 भुनी चने की दाल ३० मिनिट , पानी में भिगोके रखे ये

 मिक्सर में भुनी चने की दाल, हरी मिर्च, नमक, शक्कर और आधा कप पानी डालकर पीस लें.

 अगर चटनी गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर उसे अपने अनुसार पतला करके चटनी को एक बाउल में निकाल लें, और उसमें नींबू का रस निचोड़कर चटनी में मिक्स कर लें.

 अब चटनी में तड़का लगाने के लिए एक फ्राई पैन में तेल गर्म करें फिर उसमें राई और करी पत्ते डालकर भूनें.

 उसके बाद गैस बंद करके तड़के को चटनी के में डालकर, उसमें कश्मीरी मिर्च भी मिलाएं.

★ चना दाल चटनी तैयार है आप इसे इडली, डोसा ,अप्पम या किसी भी स्नैक के साथ खाकर सके है |

Moong-Dal-Ka-Halwa


Ingredients:


  • मूंग की दाल - एक कप
  • दूध  - एक कप 
  • चीनी - एक कप 
  • इलायची - तीन चुटकी पिसी हुई छोटी
  • केसर - एक छोटी चम्मच 
  • बादाम  - आधा मुट्ठी भुने हुए
  • पानी - दो कप 
  • घी - एक कप 


विधि :
 अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें दाल के को डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें और
   पकने दें,

 दाल को 15 से 20 मिनट तक अच्छी तरह भून लें.

 बाद में उसमे दूध दाल कर अच्छे से पका ले.

 एक ओर केसर को दो छोटे चम्मच गर्म दूध में भिगा दें.
★  अब शक्कर, दूध और पानी डालकर दाल को तब तक पकाएं जब तक कि शक्कर उसमें घुलकर मिल न जाए.

★  जब दाल चिपकना बंद कर दे और उसका रंग गहरा दिखने लगे तब तक दाल को पकने दें.

★  जब दाल चिकनापन छोड़ने लगे तब केसर वाला दूध उसमें डालकर उसे दोबारा धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वह फिर से चिकनाई न छोड़ दे.

 अब उसमें पिसी हुई इलायची डालकर अच्छे से चलाएं और गर्म-गर्म परोसकर दाल के हलवे का स्वाद लें.

Chilli-Potato-Recipe


Ingredients:



  • आलू - 04 (मीडियम साइज के),
  • कार्न फ्लोर - 04 बड़े चम्मच,
  • हरी मिर्च - 02 (बारीक कटी हुई),
  • हरा प्याज - 02 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ),
  • अदरक पेस्ट - 01 छोटा चम्मच,
  • टोमैटो सास - 02 बड़े चम्मच,
  • सोया सॉस - 01 बड़ा चम्मच,
  • चिली सॉस - 1/2 छोटा चम्मच,
  • सिरका - 01 छोटा चम्मच,
  • मैदा - 1/2 कटोरी
  • चिली फ्लेंक्स - 1/2 छोटा चम्मच,
  • शकर- 01 छोटा चम्मच,
  • तेल-तलने के लिए,
  • नमक - स्वादानुसार


विधी:

★ सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से ढोकर छील लें और उनके लम्बे पतले टुकड़े काट लें


★ इसके बाद उन्हें कॉर्न फ्लोर और मैडा में डाल कर अच्छे से मिला, जिससे उनके ऊपर एक पर्त चढ़ जाए। अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर आलू आलू और भूसे ब्राउन होने तक तल लें।

Chilli-Potato-Recipe★ अब एक पैन में उसे गैस पर गरम करें। इसमें दो बड़े चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए, गैस धीमी कर दें और उसमें अदरक और हरी मिर्च डाल कर थोड़ा सा भूनें। इसके बाद चिली सॉस, टोमैटो सॉस, सोया सॉस डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

★ अब 1/2 कप पानी में एक छोटा चम्मच कार्न फ्लोर अच्छी तरह से घोल लें

★ अब पैन में तले हुये आलू, चिली फ्लेक्स, सिरका और हरा प्याज डालें और चलाते हुए 4 मिनट तक पकायें फिर गैस बंद कर दें।

★ अब आप का चिल्ली पोटैटो तयार


Soya-Chunks-Curry-Recipe

Ingredients:


  • सोयाबीन - 100 ग्राम 
  • आलू - 250 ग्राम 
  • प्याज़ -2 
  • टमाटर - 2 
  • अदरक - 1 टुकड़ा 
  • लहसुन - 6  कलि
  • जीरा - 1/4 टी स्पून 
  • सौंफ - 1/4 टी स्पून 
  • मेथी - 1/4 टी स्पून 
  • पानी -1 कप 
  • लाल मिर्च -1/4 टी स्पून 
  • हल्दी - 1/2 टी स्पून 
  • गरम मसाला -1/2 टी स्पून 
  • खटाई -1/2 टी स्पून 
  • धनिया पाउडर -1/2 टी स्पून 
  • तेल - 2 टी स्पून 
  • नमक स्वादानुसार

विधि : 


★ सोया चंक्स बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को कुछ देर के लिए गरम पानी मे भिगो कर रख दे। इतना करने के बाद आलू ले उन्हें छील ले और उसको बारीक़ टुकड़ो मे काट कर रख ले।

★ अब टमाटर, प्याज़, अदरक, लहसून को मिक्सर में पीस कर एक पेस्ट तैयार करले।
Soya-Chunks-Curry-Recipe

अब एक कुकर ले उसमे थोड़ा सा तेल डालकर गरम करे। अब उसमे थोड़ा सा जीरा डाले, फिर बना हुआ पेस्ट डाले और उसको हल्की आंच पर भूने। जब पेस्ट भुन जाए तब उसमे नमक, मिर्च, हल्दी, खटाई, गरम मसाला, आदि डालकर अच्छे से भून ले। 

अब इस भुने हुए मसाले मे भीगे हुए सोयाबीन के टुकड़े डाले और अच्छे से मिलाले। इतना करने के बाद इसमें कटे हुए आलू के टुकड़े भी डाल दे।

इस पुरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले अब उसमे एक कप पानी डाले और कुकर का ढ़क्कन बंद करदे। सीटी आने का इंतज़ार करे। जब दो सीटी आजाए तो गैस को बंद करदे।

कुछ देर बाद जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तब ढ़क्कन खोल कर देखे आपके गरमा गरम सोया चंक्स तैयार है। 

Carrot And Coriander Soup


Ingredients:

  • गाजर - 4 बारीक़ कटे हुए
  • प्याज - 4 बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक- 1 इंच बारीक़ कटा हुआ
  • धनिया - 1 हरा बारीक़ कटा हुआ
  • काली मिर्च - 1 चम्मच
  • आलू  - ½ उबला
  • सब्जियाँ - 3 कप उबली हुई
  • ऑलिव ऑइल - 1 चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार 


विधि :

★ एक मिक्सर में गाजर और 1 कप उबली हुई सब्जियाँ डालकर बारीक़ पेस्ट तैयार करें। 
Carrot And Coriander Soup
★ एक गहरे पैन में तेल गरम करें।

★ फिर उसमें कटी प्याज, अदरक ,नमक  डाल कर अच्छी तरह से मिला ले।

★ फिर इसमें गाजर वाली प्यूरी, धनिया और काली मिर्च डाल कर पकाएं।

★ फिर इसमें बाकी बची हुई उबली हुई सब्जियाँ डाल कर 10-50 मिनट तक पकाएं।

★ फिर इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा कर के इसे मिक्सर  में डालें।

★ साथ ही इसमें उबला आलू डाल कर बारीक पेस्ट तैयार करें।

★ इसे पैन में दाल कर  और आपका सूप तैयार है इसे धनिये या हरा कटा हुआ पेज  के साथ गार्निश करके सर्व करे।





Raw-Mango-kadi

Ingredients:


  • बेसन - आधा कप
  • कच्चा आम - 1 
  • हरी मिर्च - 2
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • करी पत्ता - 10-12
  • जीरा - आधा छोटी स्पून 
  • हल्दी पाउडर - 1/4 स्पून 
  • हींग - 1/2 टी स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 स्पून 
  • नमक - स्वादानुसार

विधि :

★ पहले आम को छील कर गूदा निकाल लें और इसे छोटा-छोटा काट लीजिए। 
अब एक पैन में आधा तेल डालकर गरम कीजिए। इसमें थोड़ा जीरा, हल्दी पाउडर, कटा हुआ आम, हरी मिर्च को काट कर डाल दीजिए। 

★ मसाले को थोड़ा सा भून कर, 1 कप पानी डाल कर ढककर आम के टुकड़ों को धींमी आग पर नरम होने तक पकाए।

Raw-Mango-kadi★ अब बेसन का घोल बनाकर तैयार कर लीजिए। जब आम के टुकड़े पक जाए तो उसे बेसन के घोल में डाल दीजिए और चमचे से चलाते हुए कढ़ी को तब तक पकाए जब तक कि कढ़ी में उबाल न आ जाए। 

★ कढ़ी में उबाल आने के बाद, नमक और आधी लाल मिर्च डाल दीजिए। 

★ अब एक छोटे पैन में बचा हुआ तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर जीरा डालिये, जीरा भूनने के बाद, हींग डाल दीजिये, करी पत्ता को बारीक काट कर डाल दीजिये।

★ अब लाल मिर्च डाल दीजिये। तड़का को कढ़ी के ऊपर डालिए |

Mango Shake

Ingredients 


  • आम -2 पके का गूदा
  • दूध - 3 कप 
  • चीनी (पिसी हुई) - 2 टेबल स्पून 
  • काजू( भीगे हुए) - 8 से 10 
  • बदाम( भीगे हुए) - 8 से 10 
  • पिस्ता ( भीगे हुए) - 8 से 10 
  • आइस क्यूब - 5 से 6 


विधि :

★ सबसे पहले आमों को धोकर उन्हें छील ले फिर आमों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले।
Mango Shake


★ अब भीगे हुए बादाम काजू और पिस्ते को भी बारीक टुकड़ों में कर लें।

★ अब मिक्सर  में आमों के टुकडे 1 मिनट बारीकी करें, फिर इसमें पिसी चीनी, दूध और आइस क्यूब डाल का दोबारा ब्लेंड कर ले।

★ अब आपका मैंगो शेक तैयार है इसे आप छोटे छोटे आम के टुकडे और कटी हुई मेवा डाल कर गार्निश करें और ठंडा कर सर्व करें|


Cold Coffee

Ingredients :


  • दूध – 250 मिली लीटर
  • कॉफ़ी पाउडर इन्स्टेंट( Nescafe) – 1 छोटी चम्मच
  • बरफ – 8 पीस 
  • लिक्विड चॉक्लेट (हर्षले स) - २ टेबल स्पून 
  • चीनी – 22 ग्राम


विधि  :

★ पाहिले  मिक्सर में दूध, बरफ, कॉफ़ी पाउडर और  चीनी डाले और चलाये।

★ जब कॉफी बन जाए तो चख कर देखे, और स्वाद अनुसार चीनी  डाले।

★ अब कांच का गिलास ले और उसपर ऊपर से हर्षले स लिक्विड डाले, जिससे वो लाइन बनाएगा और आपका गिलास सूंदर लगेगा।

★ आप उसमें बानी हुई कॉफ़ी डाले और परोसे।

★ आपकी स्वादिष्ट कोल्ड कॉफ़ी तैयार है।


Malai Kulfi

Ingredients:

  • फुल क्रीम मिल्क :1 लीटर 
  • चीनी :१/४ कप 
  • बादाम :1 टेबल स्पून  बारीक कटे 
  • पिस्ते 1 टेबल स्पून  बारीक कटे 
  • केसर 10-12  के धागे 
  • इलाइची का पाउडर : टी स्पून 


Malai Kulfiविधि :

★ दूध को किसी कढाई या भारी तले के बरतन में उबलने के लिए चढ़ा दे, जब दूध में उबाल आ जाये तो गैस धीमी कर दे और दूध के १/४ होने तक उबले |

★ दूध में चीनी, केसर, इलाइची और आधे कटे हुए बादाम और पिस्ते मिला दे|

★ गैस बंद करके दूध को ठंडा हो जाये दे, ठंडा होने के बाद किसी आइसक्रीम ज़माने के सांचे या फिर किसी गिलास या कटोरे में कटे हुए पिस्ते और बादाम डाल दे और ठंडा करा हुआ दूध का मिश्रण डाल के अलमुनियम फॉयल या फिर ढक्कन से बंद करके फ्रीजर में 6-8 घंटे के लिए रख दे|

★ कुल्फी जमने की बाद निकाल के सर्वे करे और खाए|

Aam ka Panna

Ingredients: 

  • कच्चे आम – 3,
  • शक्कर  – 150 ग्राम,
    Row Aam
  • पुदीना पत्ती  – 1/2 कप पत्तियां,
  • भुना जीरा पाउडर – 02 छोटे चम्मच,
  • काला नमक – 02 छोटे चम्मच,
  • काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच।


विधि:

 हम आम के इस रेसिपी को दो तरह से प्रिपेयर कर सकते हैं, एक तो आम को कंडे की राख में भूनकर और दूसरा कच्चे आम को उबाल कर।
★ अगर आप के पास कंडे उपलब्ध हैं, तो उन्हें जला कर दहका लें। जब कंडे पूरी तरह से जल जाएं और राख बन जाएं, उन्हें तोड़ लें और उसके बीच में कच्चे आमों को दबा दें।

★ लगभग 10 मिनट में आम भुन जाएंगे। इसके बाद आम को आग से निकाल कर ठंडा कर लें। फिर आम का गूदा निकाल लें और उसे शक्कर, काला नमक और पुदीना के साथ मिक्सर  पीस लें।

★ लेकिन यदि आपके पास कंडे उपलब्ध नहीं हैं, तो बेहतर है कि आम को पानी में  उबालकर पना बनाएं।
Aam ka Panna
इसके लिए पहले आम को छील कर धो लें।

★ इसके बाद आमों को बीच से काट कर गुठली अलग कर दें। अब आम के गूदे को एक कप पानी के साथ किसी बर्तन में रख कर उबाल लें।

★ उबले हुए गूदे को शक्कर, काला नमक और पुदीना के साथ मिक्सर में डालें  पीस लें। पिसे हुए मिश्रण को छान लें और एक या दो  लीटर पानी में मिला दें। साथ ही उसमें काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर भी डाल दें।

और आम का पना सर्विंग गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़ों के साथ सर्व करें |

Summer Recipes

गर्मी के दिनों में लोग अक्सर हल्का भोजन खाते हैं और अधिक तरल का सेवन करते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप किसी भी पेय (कोका कोला, पेप्सी या डब्बा बंद जूस आदि) का सेवन कर लें। ताजे फलो का रस पीने से शरीर को शांत रहने में मदद मिलती है और शरीर निर्जलीकरण से बचता है, जो गर्मियों के दौरान एक सामान्य समस्या है।




Summer Recipes..

Rose Sharbat

Ingredient


  • गुलाब की पंखुड़ियाँ – 50 ग्राम
  • साइट्रिक एसिड – 1 पिंच
  • चीनी – 4 /५ टेबल  चम्मच
  • पानी – 1/2 कप



विधि :

★ सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को धो कर उनका पानी अछि तरह से सुखा लीजिये |

★ इसके बाद इन्हें आधा कप पानी के साथ पीस लीजिये और पेस्ट बना लीजिये |
Rose Sharbat


★ इसके बाद गैस पर एक पैन रखिए और उसमें गुलाब का पेस्ट डाल दीजिये |

★ अब इसमें चीनी मिलाकर इसे हिलाते रहिए | जब चीनी इसमें पूरी तरह से मिल जाए तब आपको इसमें आधा कप पानी मिलाना है |

★ अब आपको इसे चलाना है लगभग एक मिनट तक, फिर इसमें एक पिंच साइट्रिक एसिड  डालना है |

★ इसे डालने के बाद आपको  गैस बंद कर देना है | इसे आप छान लीजिये और काँच की बोतल में डालकर रख लीजिये |

★ जब भी आपका मन करे ठंडे पानी में या ठंडे दूध में आप इसका एक चम्मच मिलाकर पीजिए |

kashmiri Fry Paneer

Ingredient :


  • तेल -1/2 टेबल स्पून
  • लौंग - 3 
  • तेजपत्ता -1 /2
  • दालचीनी  - 1 inch 
  • जीरा -1 टी स्पून
  • इलायची - 3 हरी 
  • सौंठ पाउडर और  सौंफ पाउडर -1 टेबल स्पून
  • दूध - 1 ग्लास 
  • नमक स्वादानुसार 
  • काली मिर्च -स्वादानुसार 
  • पानी -1/4 ग्लास 
  • पनीर - 300 ग्राम 


विधि :
kashmiri  Fry Paneer

★ एक कढ़ाही में तेल गर्म करके और पनीर के  बड़े पीस में कटा ले और फ्राई कर ले और लाल
होनेतक फ्राई करे | बादमे उसे फ्राई पनीर को कढ़ाही से निकल कर  ठंडा होने के रखा दे |

★ उसे तेल में  तेजपत्ता, लौंग, हरी इलााईयची, दालचीनी स्टिक और जीरा डालें।

★ जब यह फूटने लगे, तो इसमें सौंफ और सौंठ पाउडर डालें। अच्छी तरह फ्राई करें। फिर इसमें दूध और पानी डालें।

★ मिक्सचर को एक बार उबाल लेने के बाद इसमें नमक और काली मिर्च डालें।

★ इसके बाद पनीर के फ्राई किए पीस डालें। पांच मिनट के लिए आंच को हल्का करके छोड़ दें।

★ हरा धनिया से गार्निश कर दम आलू, मूली की चटनी और उबले हुए चावल के साथ सर्व करें।

Strawberry-Shake with Dry Fruits

Ingredient :
  • दूध - 2½ कप,
  • स्ट्रॉबेरी - 300 ग्राम,
  • चीनी -  4 टेबल स्पून ,
  • आइस क्रीम - २ टेबल स्पून,  
  • डॉयफ्रुट्स (काजू ,बदाम ,किशमिश ) - बारीक़ कटा हुआ 


विधि :

★ दूध को आधे घंटे के लिए फ्रीजर में रखें एकदम ठंडा करने के लिए.

★ स्ट्रॉबेरी के हरे डंठल निकालकर अच्छे से धो लें.

★ अब स्ट्रॉबेरी को बीच से दो भागों में काट लें.

★ अब बलेंडर में स्ट्रॉबेरी,चीनी, और चौथाई कप दूध लेकर स्ट्रॉबेरी को अच्छे से मिक्सर में  पीस लें.
Strawberry-Shake with DryFood


★ जब स्ट्रॉबेरी एकदम चिकनी पिस जाए तब इसमें बचा हुआ 2 कप दूध और डालें और इसे फिर से पीसें जब 
★ तक कि सभी सामग्री आपस में अच्छे से मिल ना जाए.

★ आप चाहें तो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं. वैसे मैं बरफ की जगह पर ठंडे दूध को प्राथमिकता देती हूँ.

★ बाद मे  डॉयफ्रुट्स और आइस क्रीम से गार्निश करे 

★ स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी शेक तैयार है सर्व करने के लिए.

Bhindi Kadhi

Ingredient :


  •  भिन्डी1 कप
  •  दही3/4 कप
  •  बेसन1 1/2 बड़ा चम्मच
  •  हल्दी पावडर1/2 चम्मच
  •  नमक1 चम्मच
  •  पानी1 कप
  •  तेल1 बड़ा-चम्मच
  •  राइ1/2 चम्मच
  •  मेथी दाना1/4 चम्मच
  •  नीम पत्ता5 नंग
  •  हरी मिर्च1 नंग
  •  अदरक1 चम्मच कटा हुआ
  •  धनिया पत्ती1 बड़ा-चम्मच सजाने के लिये

विधि :

★ भिन्डी को धो कर किचन नेपकिन से पोंछ कर सुखा ले. भिन्डी को मध्यम टुकडो में काट ले. एक कढाई में तेल गरम करे और उसमे भिन्डी मिला दे|
★ भिन्डी को बिच बिच में हिलाते हुए २ से ३ मिनट या फिर अच्छे से पकाए.
स्वादानुसार नमक मिला दे |
★ भिन्डी को गेस से उतार कर साइड पर रख दे जब तक हम कढ़ी तैयार करते है |
Bhindi Kadhi

★ एक बड़े बाउल में दही ले कर उसमे बेसन मिला दे |
★ बेसन और दही को मथनी से अच्छे से मिला ले जिससे उसमे गांठ ना पड जाए |
★ अब उसमे १/२ चम्मच हल्दी पावडर और स्वादानुसार नमक मिलाये .याद रखिये की हमने भिन्डी में पहले से नमक डाल रखा है .सबको अच्छे से मिलाये I
★ अब एक कप पानी मिलाकर मथनी से अच्छे से  मिलाये.इसे भी साइड पर रखिये जब तक हम तडके की तयारी करते है I
★ कढ़ी में तड़का देने के लिये एक कढाई में १ बड़ा चम्मच तेल गरम करे. उसमे हिंग मिलाए
राइ को तेल में डाले ,मेथी दाना भी मिला दे |
★ राइ को चटकने दे उसके बाद उसमे नीम पत्ता , बारीक़ कटी हरी मिर्च और अदरक मिलाये
अदरक मिर्च को हल्का भूनने दे |
★ इस के  बाद  तडके में हमने जो दही बेसन का मिश्रण तैयार किया है उसे मिला दे,
अब कढ़ी में एक उबाल आने दे |
★ अगर आप को कढ़ी थोड़ी गाढ़ी लगे तो उसमे थोडा पानी मिला दे और ५ से १०  मिनट तक पकाए.
उसमे फ्राई की हुई भिन्डी मिलाए|
★ कढ़ी और भिन्डी को अच्छे से मिला कर ५ मिनट तक पकने दे |
इसे उबले चावल , खिचड़ी या जीरा राइस के साथ गरमा गरम परोसे |

Matar Gobi Keema

Ingredient :


  • मटर – 1/2 कप ,
  • फूलगोबी – 1 /2 किलो ,
  • प्याज़- 2 छोटे साइज के ,
  • टमाटर – 1,
  • हरी मिर्च – 2,
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टी  स्पून,  
  • जीरा – 1 टी  स्पून ,
  • तेज पत्ता – 1 या  2,
  • हल्दी – 1/4 टी  स्पून, 
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 1/2 टी स्पून, 
  • धनिया पाउडर – 1 टी  स्पून ,
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 टी  स्पून ,
  • धनिया पत्ता – 1 टेबल  स्पून ,
  • तेल – 2 टेबल  स्पून ,
  • नमक  स्वादानुसार 


विधि  :

★ फूलगोबी को अच्छी तरह पानी धो कर बारीक़ काट लीजिये . प्याज़, हरी मिर्च, टमाटर को बड़े टुकडो में काट कर मिक्सी से बारीक़ पीस लीजिये.
★ कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. अब उसमे बारीक़ कटा हुआ गोबी डालकर हल्का ब्राउन होने तक
Matar Gobi  Keema
भुन कर निकाल लीजिये.
★ उसमे जीरा और तेज पत्ता डाल कर भुन लीजिये. 
★ उसमे पिसा हुआ प्याज़ मिश्रण डालकर 1 -2 मिनट तक पकाये. उसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. 
★ उसमे मटर डालकर डक्कर धीमी आंच पर 3- 4 मिनट तक पकाये. 
★ भुन हुआ गोबी मिलाकर 1/4 कप पानी डालकर डक्कर धीमी आंच 4 – 5 मिनट तक पकाये.  गरम मसाला पाउडर डालकर मिला लीजिये. 
★ गैस बन्द करके धनिया पत्ता मिला लीजिये. गरमा गरम गोबी मटर खीमा तैयार.

Jal - Jeera Recipe

Ingredient :

  • पुदीना पत्ती - 1/2 कप,
  • हरी धनिया - 1/2 कप,
  • नींबू - 2 नग,
  • बूंदी - 1/2 कप,
  • शक्कर - 01 टेबल स्पून,
  • भुना जीरा - 02 टी स्पून - ,
  • काला नमक – 01 टी स्पून ,
  • अदरक या सूट – 01 इंच टुकड़ा,
  • हींग  – 1/4 टी स्पून ,
  • काली मिर्च – 1/4 टी स्पून ,
  • नमक स्वादानुसार


विधि :

Jal - Jeera★ सबसे पहले पुदीना और धनिया की पत्तियों को धो कर साफ कर लें।
★ अदरक को छील लें और उसे भी धाे लें। इसके बाद उसे बारीक काट लें।

★ अब धनिया, पुदीना, अदरक, शक्कर, भुना जीरा, काली मिर्च, हींग, काला नमक और सादा नमक मिक्सर में डालें और बारीक पीस लें।

★ पेस्ट को एक बड़े तपेली  में निकालें और उसमें 4 गिलास ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 

★ अब उसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

★ लीजिए आपका ताजा जल जीरा बनकर तैयार है। इसे  गिलास में निकालें और हर गिलास में 1/2 स्पून  बूंदी डाल कर सर्व करें। 

sirke wale pyaaz

Ingredient :


  • छोटे प्‍याज - 15-20 
  • वाइट वेनिगर - 1 टेबल स्पून
  • कप -  ¼  पानी 
  • नमक या जरुरतअनुसार 


विधि -

★ सबसे पहले प्‍याज को छील कर धो लें। 

Sirke Wale Pyaaz★ सभी प्‍याज को एक कांच के गिलास जार में भर लें। 

★ उसमें सिरका, पानी और नमक मिलाएं।  

★ बॉटर को शेक करें जिससे प्‍याज में अच्‍छी तरह से सिरका लग जाए।
  
★ प्‍याज को कम से कम 2-3 दिनों तक जार में रहने दें। 

★ दिन में कम से कम 2-3 बार बॉटर को जरुर शेक करें।  

★ आप सिरके वाले प्‍याज को किसी भी प्रकार के भोजन के साथ सर्व कर सकती हैं।  

★ अगर आप चाहें तो इसे फ्रिज में रख कर ठंडा भी सर्व कर सकती हैं।

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes