Showing posts with label Suji Ka Halwa. Show all posts
Showing posts with label Suji Ka Halwa. Show all posts

Suji Ka Halwa


Ingredients :
  • सूजी - 125 ग्राम (आधा कप),
  • देसी घी - 83 ग्राम (1/3 कप),
  • चीनी - 125 ग्राम ,
  • काजू - 10/15,
  • किशमिश - 10/15,
  • छोटी इलाइची - 5,
  • बादाम - 3/4 ,
  • कसा नारियल - 2 टेबल स्पून, 
  • पानी 


विधि :
★ काजू और बादाम को 15 मिनिट के लिए पानी में भिगो के रखिये और  बाद में  सीधे टुकड़ो में काट लीजिये |

★ एक कढ़ाई में घी गर्म करिये और उसमें सूजी डाल कर कलछी से चलाते हुए भूनिये। 5 मिनट बाद आप
 देखेंगे
Suji Ka Halwa
कि सूजी गुलाबी होने लगी है। सूजी को लगातार
चलाते रहिये जब तक कि वह ब्राउन न हो जाए। जब वह ब्राउन हो जाए तो समझिये की वह भुन चुकी है।

★ सूजी भुनने के बाद कढा़ई में पानी और चीनी डालिये और धीमी आँच पर हलवे को पकने दीजिये।
जब यह पक जाए तो इसमें काजू और किशमिश डाल कर मिला दीजिये और थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहिये। कुछ देर बाद इसे गैस पर से उतार लीजिये और इसमें इलाइची पीस कर मिला दीजिये।

★ अब इसे प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुए बादाम और नारियल से सजाइये। सूजी का हलवा तैयार है |

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes