Showing posts with label Gond Ke Laddu. Show all posts
Showing posts with label Gond Ke Laddu. Show all posts

Gond Ke Laddu

Ingredient 


  • गोंद -1 कप  ,
  • आटा -1/2 कप ,  
  • चीनी -2 कप  ,
  • घी -1 कप  ,
  • खरबूजे का बीज -1 टेबल स्पून,  
  • बादाम - 50 ग्राम ,
  • काजू - 50 ग्राम , 
  • छोटी इलायची -10 
विधि 

★ सबसे पहले गोंद को बारीक कर लीजिये। फिर कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये। जब घी गरम हो जाए तब थोड़ा-थोड़ा उसमें गोंद डाल कर तल लीजिये |
★ जब यह तल कर फूल जाए तब इसे एक प्‍लेट में निकाल लीजिये। सारा गोंद इसी तरह से तल कर निकाल लें। 
★ अब आटा छानिए और बचे हुये घी में डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून ले या आटा की खुशबू आने तक |
★ बादाम और काजू  को छोटा-छोटा काट लें और इलाइची को छीलकर कूट लीजिए। गोंद के ठंडा हो
Gond Ke Laddu
जाने पर उसे थोड़ा और बारीक कर लें। कढ़ाई में चीनी और तीन चौथाई कप पानी डालकर चाशनी बनाएं। चाशनी में उबाल आने दें। चाशनी की एक बूंद प्लेट में गिराइए। अब चाशनी को चेक कीजिये कि वह मोटी हो चुकी है या नहीं। 

★ अब चाशनी में भुना हुआ गोंद, भुना हुआ आटा, बादाम ,काजू और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब मिश्रण से लड्डू तैयार कर के थाली में रखें। 

★ गोंद के लड्डुओं को एक-दो घंटे तक हवा में ही रहने दें। आपके लड्डू तैयार हैं।

SEASONAL RECIPES

Spring Special

Vrat Special

Winter Recipes

Summer Recipes